ब्रेकिंग
वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦Success Story: 8 साल की उम्र में छिन गई आंखों की रोशनी... फिर भी नहीं मानी हार, अजय ने UPSC में हासिल की 109वीं रैंक✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार

सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव,4 एसी बोगियां क्षतिग्रस्त; यात्री का सिर फटा

PATNA : बात बिहार की हो और फिर दबंगई की न हो तो फिर बात अधूरी सी लगती है। लेकिन, कभी -कभी यह दबंगई का तरीका कानून जुर्म में तब्दील हो जाता है और इससे न सिर्फ बिहार की छवि धूमि

सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव,4 एसी बोगियां क्षतिग्रस्त; यात्री का सिर फटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बात बिहार की हो और फिर दबंगई की न हो तो फिर बात अधूरी सी लगती है। लेकिन, कभी -कभी यह दबंगई का तरीका कानून जुर्म में तब्दील हो जाता है और इससे न सिर्फ बिहार की छवि धूमिल होता है बल्कि दूसरे राज्यों में फजीहत भी उठानी पड़ती है। अब एक ऐसा ही मामला रेल यात्रा से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आया है। जब बिहार के चौसा रेलवे स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया जिसमें कई रेल यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चौसा स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों ने जमकर पथराव किया। इस पथराव की वजह महज इतनी थी की यहां एक मेमू ट्रैन को रोककर इस एक्सप्रेस ट्रैन को पास करवाया जा रहा है। इसी बात को लेकर मेमू ट्रेन के पैसेंजर आक्रोशित हो गए और फिर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में ट्रेन के चार एसी बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। एक यात्री का सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।


वहीं, इस मामले में रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जांच के आदेश दिये हैं। जबकि सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे घायल यात्री इम्तियाज आलम दानापुर स्टेशन पहुंचने के बाद बताया कि घटना उस समय हुई जब ट्रेन मध्यम गति से चौसा स्टेशन से गुजर रही थी। कई यात्री बोगी के दरवाजे के पास भी सफर कर रहे थे। अचानक असामाजिक तत्वों ने ट्रेन की एसी बोगी, बी टू , बी थ्री, बी फोर, बी फाइव पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से चारों बोगियों में यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन के शौचालय और बोगियों के जोड़ के बीच जाकर अपना बचाव किया।


इधर, ट्रेन पर अचानक हुए पथराव की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप की स्थिति हो गई। आरपीएफ की टीम मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के बाद यात्रियों के चेहरे पर काफी देर तक दहशत की स्थिति बनी रही। घटना में घायल यात्री इम्तियाज ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद उसने कोच अटेंडेंट व अन्य लोगों से प्राथमिक इलाज के इंतजाम की बात कही लेकिन चौसा से पटना के बीच कहीं भी इलाज नहीं हुआ। बिहार दैनिक यात्री संघ ने घटना की निंदा की है और रेलयात्रियों पर पथराव को गलत बताया है।