ब्रेकिंग
निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

श्याम के वार पर JDU का पलटवार, नीतीश सरकार के दो मंत्रियों ने दिया जवाब

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में जाने के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. श्याम रजक ने आज दलितों का सवाल उठाते हुए एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में जाने के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. श्याम रजक ने आज दलितों का सवाल उठाते हुए एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है और अब श्याम के इस सवाल पर नीतीश कैबिनेट के दो मंत्रियों ने पलटवार किया है. राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और परिवहन मंत्री संतोष निराला ने श्याम रजक के आरोपों का जवाब दिया है.


मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलितों के उत्थान के लिए जितना किया है, उतना पिछली किसी सरकार ने नहीं किया. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का पद दो-दो बार एक महादलित को दिया गया. उदय नारायण चौधरी आज नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे हैं लेकिन उन्हें दो बार स्पीकर नीतीश कुमार ने बनाया.


इतना ही नहीं एक महादलित को अपनी कुर्सी नीतीश कुमार ने दी जीतन राम मांझी हमारी पार्टी के नेता थे, जिन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार ने बैठाया, जो श्याम रजक आज नीतीश कुमार पर आरोप की झड़ी लगा रहे हैं. उन्हें लंबे वक्त तक के मंत्री बनाए रखा. हालांकि अब उन्हीं को यह लग रहा है कि नीतीश कुमार दलित विरोधी हैं. यह बेहद हास्यास्पद बयान है.


उधर श्याम रजक और आरजेडी के अन्य नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संतोष निराला ने पूछा है कि क्या आरजेडी किसी दलित या महादलित को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकती है. संतोष ने कहा है कि अगर आरजेडी में साहस है, तो वह श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी या फिर रमई राम को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए.


टैग्स