ब्रेकिंग
‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर

शराबी को पकड़ने पर उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

AURANGABAD : बिहार में इन दिनों शराबियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उत्पाद विभाग की टीम पर भी हमला कर देना एक

शराबी को पकड़ने पर उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में इन दिनों शराबियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि उत्पाद विभाग की टीम पर भी हमला कर देना एक आम बात होती हुई नजर आती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला औरांगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर शराब माफिया और शराब जो को छुरा लिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नबीनगर प्रखंड के पिछुलिया चेक पोस्ट के पास झारखंड से शराब पीकर लौट रहे शराबियों को पकड़ने का उत्पाद विभाग का प्रयास महंगा पड़ गया। उन्हें शराबियों ने बुरी तरीके से पिटाई कर दी। इस हमले के बाद एक शराबी को जबरन छुड़ा लिया। वहीं, इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। घायल पुलिसकर्मी का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, पिछुलिया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से झारखंड की ओर से आने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ही एक व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि हुई। शराब पीने की पुष्टि होते ही उत्पाद टीम ने शराबी को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठा लिया। तभी शराबी के साथ रहे बाइक सवार अन्य युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया और शराबी को जबरन छुड़ा लिया।


इधर, इस पूरे मामले को लेकर टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इस मामले में 10 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद उसके साथी पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए कुटुम्बा रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।