ब्रेकिंग
‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर

बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर

Bihar Road Accident: बिहार के बक्सर में एनएच-922 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि 16 साल का किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी पूरी खबर आगे...

बंदर को बचाने में गई युवक की जान, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 16 वर्षीय साथी गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बक्सर में सड़क पर अचानक आए बंदर को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर गुरुवार को हुई.


मृतक की पहचान दहिवर गांव निवासी 20 वर्षीय अनिकेत पासवान, पिता मनोज पासवान के रूप में हुई है. वहीं, घायल किशोर की पहचान इसी गांव के 16 वर्षीय शिवम पासवान, पिता सुधीर पासवान के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं.


बंदर को बचाने के दौरान बिगड़ा बाइक का संतुलन

जानकारी के अनुसार, अनिकेत और शिवम बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अहिरौली मोड़ के पास अचानक एक बंदर सड़क पर आ गया. बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई.


सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिकेत पासवान को मृत घोषित कर दिया. वहीं, शिवम पासवान का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


हादसे की खबर मिलते ही अनिकेत के परिवार में चीख-पुकार मच गई. युवक की मौत की खबर से दहिवर गांव में भी शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि अहिरौली मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक ने पीछे से टक्कर मारी थी. हादसे में दोनों युवक घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है और मामले की जांच की जा रही है.