ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, 14 जुलाई से इन ट्रेनों को देवघर में मिलेगा स्टॉपेज

PATNA : ब‍िहार में श्रावणी मेला के आयोजन की तैयार‍ियां जोर शोर से चल रही हैं. 14 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. कोरोना काल के बाद देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की स

श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, 14 जुलाई से इन ट्रेनों को देवघर में मिलेगा स्टॉपेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : ब‍िहार में श्रावणी मेला के आयोजन की तैयार‍ियां जोर शोर से चल रही हैं. 14 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. कोरोना काल के बाद देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है. ऐसे में भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं के रेल आवागमन को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए कदम उठाया है. रेलवे की ओर से पटना जंक्शन से 4 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. जबकि, एक मेला स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन के रास्ते गया से चलेगी. कुछ ट्रेनें हर दिन तो कुछ साप्ताहिक चलेगी. अलग-अलग तिथियों पर ट्रेनों का परिचालन होगा. 


श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर भी 4 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं, मेला अवधि के दौरान किउल-जमालपुर डेमू स्पेशल का मार्ग विस्तार सुलतानगंज तक कर दिया गया है. इसके मेला अवधि के दौरान जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12305/06 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस, 12273/74 दूरंतो एक्सप्रेस, 12023/24 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12303/04 पूर्वा एक्सप्रेस, 12359/60 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12235/36 हमसफर एक्सप्रेस को छोड़कर बाकी सभी ट्रेन जसीडीह स्टेशन पर 2 मिनट की जगह 5 मिनट तक रूकेगी.


रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल-भागलपुर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रक्सौल और भागलपुर के बीच 14 जुलाई से 11 अगस्त तक सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी. गया-जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल स्पेशल ट्रेन गया और जसीडीह (वाया पटना) के बीच 15 जुलाई से 12 अगस्त तक सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी. आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटना और आसनसोल के बीच 13 जुलाई से 10 अगस्त तक सप्ताह में दो दिन बुधवार और सोमवार को चलेगी. वहीं, आसनसोल-पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन पटना और आसनसोल के बीच 15 जुलाई से 12 अगस्त तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी. 

टैग्स