ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई जवान घायल

VAISHALI: खबर वैशाली की है, जहां शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। लो

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली की है, जहां शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस की गाड़ी के साथ भी तोड़-फोड़ कर दी। इस दौरान कई पुलिस वाले घयाल हो गए। हंगामे और बवाल के बाद पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंची और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 




घटना सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां शराब का कारोबार हो रहा है। इसके बाद टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने शराब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन अचानक कुछ लोगो ने पुलिस पर हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा ले गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला भी कर दिया। 




हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगने की खबर है। घटना के बाद पुलिस की कई टीम पहुंची और मौके से कई लोगो को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान भी लोग इधर-उधर भागने लगे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता