ब्रेकिंग
जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

शराब कारोबारी को अरेस्ट करने पहंची पुलिस टीम पर हमला, एक महिला सिपाही जख्मी, 2 वाहन भी तोड़े

BEGUSARAI : बिहार में डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा काफी एक्टिव मोड पर काम कर रही है। यही वजह है कि पुलिस महकमे की टीम लगातार अवैध कारोबारियों पर छापेमारी कर रही

शराब कारोबारी को अरेस्ट करने पहंची पुलिस टीम पर हमला, एक महिला सिपाही जख्मी, 2 वाहन भी तोड़े
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा काफी एक्टिव मोड पर काम कर रही है। यही वजह है कि पुलिस महकमे की टीम लगातार अवैध कारोबारियों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस महकमे की टीम को कई बार विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अब एक मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है।  जहां अवैध शराब कारोबारियों को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया है , जिसमें एक महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। जबकि कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। 


दरअसल, बेगूसराय में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर हमला किया है। गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी करने गई उत्पाद पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की है। इस घटना में जहां एक महिला सिपाही घायल हो गई है। वहीं पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल महिला सिपाहो का इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बरौनी के बथऔली चौक की है। 


बताया जा रहा है कि, उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि बथऔली इलाके में शराब बिक्री का काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उत्पाद पुलिस की टीम तीन गाड़ियों से मौके पर पहुंची और शराब को जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच तकरीबन 25 से 30 की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला बोलते हुए आरोपी को छुड़ाने लगे। हमलावरों ने पुलिस के पास से जब्त शराब को भी छीन लिया। 


उत्पाद विभाग का गाड़ी चलाने वाले चालक विकास कुमार ने बताया कि हमलावरों ने पत्थर से जमकर हमला किया है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए वहीं एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे फौरन बेगूसराय के अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन पर बड़े ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया जिससे ना सिर्फ वाहन क्षतिग्रस्त हो गई बल्कि महिला सिपाही भी घायल हो गई। वहीं इस मामले में उत्पाद पुलिस की टीम के द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।