ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

Bihar News: पटना में SHO ने दारोगा को जड़ दिया जोरदार थप्पड़, शराब पीने को लेकर थाना में हुई जमकर मारपीट

Bihar News: पटना के बाढ़ स्थित सम्यागढ़ थाना में थानेदार ने शराब पीकर ड्यूटी पर आने का आरोप लगाते हुए दारोगा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

Bihar News
थानेदार की दबंगई
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित सम्यागढ़ थाना देखते ही देखते रणक्षेत्र बन गया। यहां शराब पीने की बात कह थानेदार ने एक दारोगा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। रविवार की रात हुई इस घटना को लेकर थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात एसआई छोटेलाल कुमार की नाइट ड्यूटी लगी थी। वह समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए थे, तभी थानेदार अनोज कुमार पाठक ने उनके ऊपर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप लगाया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और एसएचओ ने दारोगा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।


इस घटना के बाद थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी दंग रह गए। थानेदार के आरोप पर दारोगा की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें वह नेगेटिव पाए गए। थानेदार द्वारा थप्पड़ मारने का विरोध दारोगा ने किया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एसआई का चश्मा टूट गया और चेहरे पर दाग पड़ गए।


थानेदार अनोज कुमार पाठक ने कहा कि एसआई छोटेलाल की शराब पीने की शिकायत मिल रही थी, वह थाने के बाहर वर्दी में सिगरेट पी रहे थे जिसपर शक हुआ। उधर, घायल दारोगा का घोसवरी अस्पताल में इलाज कराया गया है।