ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के गृह जिला में नरम पड़े केके पाठक: स्कूल में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ सेल्फी, छात्राओं को दिया ऑटोग्राफ

MADHEPURA: शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक अमूमन अपनी हनक के लिए मशहूर हैं। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कड़े फैसले लेकर वे सुर्खियों में बने रहते हैं हालांकि शिक्

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के गृह जिला में नरम पड़े केके पाठक: स्कूल में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ सेल्फी, छात्राओं को दिया ऑटोग्राफ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHEPURA: शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक अमूमन अपनी हनक के लिए मशहूर हैं। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कड़े फैसले लेकर वे सुर्खियों में बने रहते हैं हालांकि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के गृह जिला मधेपुरा में वे नरम पड़ गए। यहां स्कूल के निरीक्षण के दौरान केके पाठक काफी कूल नजर आए और शिक्षकों के साथ सेल्फी खींचवाने के साथ ही स्कूली छात्राओं को ऑटोग्राफ भी दिया।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को मधेपुरा के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। सहरसा से मधेपुरा आने के दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय इंदिरा आवास मठाही का निरीक्षण किया। इसके बाद गणेश स्थान में स्कूल का निरीक्षण किया। मधेपुरा जिला मुख्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले भिरखी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में वर्ग कक्ष, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लास रूम में बच्चों से कई सवाल भी पूछे। निरीक्षण की सूचना पहले मिल जाने से सभी स्कूल में व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखा और अन्य दिनों की भांति बच्चों की उपस्थिति भी अधिक रही। 


निरीक्षण के दौरान केके पाठक ने कक्षाओं में बेंच की कमी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। केशव कन्या प्लस टू विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के विकास मद की राशि से स्कूल में जो भी कमी है उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने बारी-बारी से सभी क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशाला का जायजा लिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को कई निर्देश दिए। डायट में चल रहे प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों से स्कूल की व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी पूछे। 


उन्होंने प्रधानाध्यापकों से पूछा कि अब स्कूल में सभी शिक्षक नियमित आ रहे हैं कि नहीं? शिक्षक स्कूल आने में कोई बहाना तो नहीं बना रहे हैं? प्रधानाध्यापकों ने सभी शिक्षकों के समय पर आने की बात कही। निरीक्षण के दौरान केके पाठक सभी स्कूलों की व्यवस्था से काफी खुश दिखे। इस दौरान एक तरफ जहां ऑटोग्राफ के लिए छात्राएं उत्सुक दिखी। वहीं स्कूल के शिक्षकों ने भी खूब सेल्फी लिया। इस दौरान उनके के साथ डीएम विजय प्रकाश मीणा, डीईओ जयशंकर ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता