ब्रेकिंग
भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीणबिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाईभगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीणबिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामद

Bihar Crime News: शिवहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। मामले में हथियारों के नेटवर्क की जांच भी जारी...

सोशल मीडिया पोस्ट से खुला अवैध हथियारों का राज, पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा; दो कट्टा और पिस्टल बरामद
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान दोनों मामलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी, प्रदर्शन और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को अलग-अलग मामलों में हथियारों के साथ आरोपितों के मौजूद होने की सूचना मिली थी.


पहली कार्रवाई फतेहपुर थाना क्षेत्र के बसहिया राम गांव के पास स्थित आम के बगीचे में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि बगीचे में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.


कार्रवाई के दौरान बसहिया राम निवासी करीब 60 वर्षीय रामप्रवेश सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए. इस मामले में फतेहपुर थाना कांड संख्या 40/26 दर्ज किया गया है.


दूसरी कार्रवाई शिवहर थाना क्षेत्र में की गई. पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर वायरल कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल यानी एसआईटी का गठन किया गया.


तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान चिकनौटा निवासी करीब 21 वर्षीय मो. अरसे आजम और सुंदरपुर खरौना निवासी एक विधि-विवादित बालक को हिरासत में लिया गया.


पुलिस की कार्रवाई में इनके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस मामले में शिवहर थाना कांड संख्या 348/26 दर्ज किया गया है.


पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार इनके पास कहां से पहुंचे और इनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं. आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना या किसी भी तरह की गैरकानूनी सामग्री प्रसारित करना दंडनीय अपराध है. पुलिस ऐसे मामलों पर भी नजर रख रही है और सूचना मिलने पर तकनीकी जांच के जरिए कार्रवाई की जा रही है.


उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल-112 पर दें. पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.



शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट