ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

तेजस्वी के विभाग का बुरा है हाल ! पिछले एक साल से सदर अस्पताल में जलजमाव, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा था एक्शन; अब हो गया ये काम

SHIVHAR : बिहार में महागठंधन की सरकार बने एक साल से अधिक हो गए। इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग का कमान राजद के बड़े नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कंधों पर है। लेक

तेजस्वी के विभाग का बुरा है हाल ! पिछले एक साल से सदर अस्पताल में जलजमाव, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा था एक्शन; अब हो गया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHIVHAR : बिहार में महागठंधन की सरकार बने एक साल से अधिक हो गए। इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग का कमान राजद के बड़े नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कंधों पर है। लेकिन, इसके बाद भी आए दिन इस विभाग की नकामी और बदहाली की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सदर अस्पताल में पिछले एक साल से जलजमाव की समस्या नहीं हुई है और शिकायत होने के बाद भी इससे निजात मिलता हुआ नजर नहीं आता है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर के सदर अस्पताल में साल भर से जल जमाव की समस्या उत्पन्न है। यहां  बिना बरसात के जल जमाव की समस्या बनी रहती है। इस जमजमाव का मुख्य वजह शौचालय की टंकी का पानी बताया जा रहा है। इसी वजह से पुरे सदर अस्पताल परिसर में हर तरफ लोगों को कठनाई पड़ती है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन बाबजूद इसके  स्वास्थ्य विभाग शिवहर इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रहा है। 


बताया जा रहा है कि, सदर अस्पताल में इस जलजमाव से इसके नजदीक में मौजूद खेती योग्य जमीन भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसके बाद भी कोई इसकी खबर लेने वाला नहीं है। हालांकि,कल यह मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य सलाहकार दीपक वर्मा तक पहुंचा। जसिके बाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने शिवहर सिविल सर्जन को कॉल कर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया है। 


आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव हाल ही में सदर अस्पताल में सुधार को लेकर मिशन -60 योजना की भी शुरआत की थी। जसिमें उन्होंने कहा था कि, राज्य के हरेक सदर अस्पताल को महज दो महीने के अंदर सुधार दिया जाएगा। मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। लेकिन, इसके बाबजूद इसकी बदहाली पहले की तरह की कायम है।