ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, मायके में घर की साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में मायके आई 25 वर्षीय विवाहिता की घर की साफ-सफाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई। शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन पंचायत अंतर्गत मुसहरी वार्ड संख्या-8 में मंगलवार को 25 वर्षीय विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतका की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी मां संजू देवी ने बताया कि करीब दो माह पहले बेटी को उसके ससुराल सोनबरसा पंचायत के सोनबरसा गांव से मायके बुलाया गया था। मंगलवार सुबह खाना बनाने के बाद करीब 10:30 बजे वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। 


इसी दौरान स्टैंड पंखे के नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया। परिजनों ने आनन-फानन में मनीषा को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां ने बताया कि वर्ष 2022 में मनीषा की शादी हिंदू रीति-रिवाज से सोनबरसा गांव निवासी मिथिलेश राय के साथ हुई थी। 


इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनीषा अपने पीछे दो छोटे-छोटे दूधमुंहे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद पिता किशोरी राय सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता