ब्रेकिंग
बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हाहाकार, 8 घर जलकर राख; 6 झुलसे, दो की हालत गंभीर

Sheohar Cylinder Blast: शिवहर जिले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गए। हादसे में छह लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल...

बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हाहाकार, 8 घर जलकर राख; 6 झुलसे, दो की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Sheohar Cylinder Blast: बिहार के शिवहर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर फटने के बाद लगी भीषण आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के छपरा सिरहा टोला गांव में हुए इस अग्निकांड में आठ घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए. हादसे में छह लोग झुलस गए हैं, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला. कई परिवार अपने घरों से जरूरी सामान तक नहीं निकाल सके और देखते ही देखते उनकी पूरी गृहस्थी राख में बदल गई.


बताया जा रहा है कि एक घर में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ. धमाके के बाद आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया.


ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि लोग अपने घरों से केवल जान बचाकर बाहर निकल सके. अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी और रोजमर्रा की जरूरत का सामान सब कुछ जल गया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.


आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी.


सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. अगर समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता तो आसपास के और भी कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे.


हादसे में झुलसे सभी लोगों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा गया है. डॉक्टरों के मुताबिक छह लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है.


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिलेंडर फटने से आठ घरों में आग लगी है और छह लोग झुलसे हैं. फिलहाल आग लगने के असली कारणों की जांच की जा रही है.


प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया है. राजस्व कर्मियों को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है, जिसके आधार पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट