Bihar News: अगर आप भी अपनी गाड़ी पर किसी तरह का स्टीकर लगाकर घूमते हैं तो सतर्क हो जाएं, ऐसे लोग सीधे तौर पर पुलिस के निशाने पर हैं. शिवहर एसपी शैलेन्द्र सिंह समेत जिला के तीन डीएसपी व कई थानों की पुलिस सड़क पर उतरकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया है.
इस दौरान खुद एसपी शैलेन्द्र सिंह शहर के जीरोमाइल चौक पर चला रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है. वाहन चेकिंग के दौरान एसपी खुद एक अपाची सवार युवक को रोका फिर क्या था, गाड़ी में लिखा बेबी, जानू व AK-47 को देकखर एसपी खुद हैरान हो गए.
वही युवक अपनी बाइक/कार पर 'जानू, बेबी और AK-47' लिखवाकर स्टाइल में घूम रहा था. चेकिंग के दौरान एसपी की नजर उस वाहन पर पड़ी और तुरंत उसे रोका गया. एसपी शैलेन्द्र सिंह ने खुद युवक को फटकार लगाते हुए वाहन को जब्त करने का आदेश दिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन को जप्त पर थाना पर भेजा गया है.
एसपी ने कहा कि "सड़क पर स्टंट, अश्लील या भड़काऊ शब्द लिखवाकर घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. ओर किया भी जा रहा है. ये फैशन नहीं, अपराध को बढ़ावा देना है. इन दिनों बिहार में बढ़ते आपराधिक घटना को देखते हुए एसपी खुद वाहन चेकिंग अभियान चलाया है.
आज के अभियान में एसपी के साथ सदर एसडीपीओ अनुशील कुमार, साइबर डीएसपी ईशानी सिन्हा, ट्रैफिक डीएसपी भाई भारत, नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा समेत सभी थानों की पुलिस मौजूद रही. अब तक दो दर्जन से अधिक वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है।
वाहन चेकिंग के दौरान शहर के जीरोमाइल चौक पर एसपी शैलेन्द्र खुद कई ऐसे वाहन का भी जांच किया है जो सरकारी वाहन, जिस पर पुलिस का स्टिकर लगा हो वैसे अभी वाहन का जांच किया गया है. इस दौरान लगभग एक लाख रुपया का चालान काटा गया है. एसपी ने बताया जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. टाइगर मोबाइल व महिला टाइगर मोबाइल भी सड़क पर लगातार घूम रही है और मनचलों पर कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर





