ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

शिवहर को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम नीतीश, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासनिक महकमा

SEOHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 30 नवंबर को शिवहर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के शिवहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसको लेकर डीएम पंकज कुमार और एसपी

शिवहर को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम नीतीश, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासनिक महकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 30 नवंबर को शिवहर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के शिवहर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसको लेकर डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।


दरअसल, 30 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर को करोड़ों रुपये की सौगात देने वाले हैं। सीएम नीतीश शिवहर बस स्टैंड और देकुली धाम का शिलान्यास करेंगे। वहीं शिवहर समाहरणालय में स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित रघुनाथ झा की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री सीतामढ़ी के लिए रवाना हो जाएंगे। डीएम और एसपी ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।


वही डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में पहुंचकर हेलीपेड निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है। डीएम ने देकुली धाम से 24 घंटा के भीतर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी अतुल कुमार वर्मा, एडीएम कृष्ण मोहन सिंह, एसडीएम अफाक अहमद समेत अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।