ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Road Accident: शिवहर के रसीदपुर में ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो की टक्कर में फूलो खातून की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर शुरू की जांच।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: शिवहर के नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर में सोमवार रात करीब 9 बजे एक ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय महिला फूलो खातून की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


शिवहर के नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर में सोमवार रात लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार मीनापुर बलहा निवासी फूलो खातून (26 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग (मो. मंसूर, सब्बीर शाह, और मो. वेश) गंभीर रूप से घायल हो गए।


यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बीच-बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने बताया, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”


रिपोर्ट: समीर कुमार झा, शिवहर