ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लॉकडाउन के बीच शिवहर DM की अनोखी पहल, घर बैठे जीत सकते हैं हजारों के इनाम

SHEOHAR : पूरे देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच इन दिनों आप अक्सर ये खबर सुन रहें होंगे कि घर में बैठे-बैठे बोर हो गए। खासकर स्कूल बंद होने से बच्चों को खासी बोरियत महसूस हो रही

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SHEOHAR : पूरे देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच इन दिनों आप अक्सर ये खबर सुन रहें होंगे कि घर में बैठे-बैठे बोर हो गए। खासकर स्कूल बंद होने से बच्चों को खासी बोरियत महसूस हो रही है। घर से खेलने के लिए भी निकलना मना है। ऐसे में अब शिवहर जिला प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है जिसमें बच्चे घर बैठे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टाइमपास भी कर लेंगे और तो और हजारों के इनाम भी जीत सकेंगे।


शिवहर के  डीएम अवनीश कुमार सिंह ने जिले में ये अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत कोरोना वायरस से जागरुकता संबंधित  गीत, पेंटिंग  और वीडियो व्हाट्सएप्प पर भेजने की अपील डीएम ने बच्चों से की है। इसके लिए जिला प्रशासन ने वाह्ट्सएप नंबर (  9504747488 ) भी जारी किया है। इसमें स्कूल के बच्चे भाग ले सकते हैं।


डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चे घर बैठे हजारों के नगद इनाम भी जीत सकते हैं। पहला तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को ये इनाम दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजनों से घर बैठे बच्चे आराम से इवेंट में शामिल हो सकेंगे। बच्चों के इसमें शामिल होने से कोरोना के बारे में उनकी जागरूकता बढ़ेगी। वे कोरोना से बचने के तमाम उपायों को  अपने लाइफस्टाइल में शामिल करेंगे।इसके अलावे इस खाली समय में बच्चों का मनोरंजन भी हो सकेगा। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता