ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

DM ने कोरोना को मात देने वाले मां-बेटे को गिफ्ट देकर किया विदा, आंखों से छलछला पड़े खुशी के आंसू

SHEOHAR : शिवहर में मां-बेटे ने कोरोना को मात दे दी है। ठीक होने के बाद डीएम अवनीश कुमार सिंह ने मां-बेटे को गिफ्ट देकर घर के लिए रवाना। इस दौरान अधिकारी की सहृदयता देख कर महि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SHEOHAR : शिवहर में मां-बेटे ने कोरोना को मात दे दी है। ठीक होने के बाद डीएम अवनीश कुमार सिंह ने मां-बेटे को गिफ्ट देकर घर के लिए रवाना। इस दौरान अधिकारी की सहृदयता देख कर महिला भावुक हो गयी।


जिले के गढ़वा गांव के महिला और उसके बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा था। मेडिकल टीम मां-बेटे के इलाज में दिन-रात लगी हुई था। नतीजा जल्द सामने भी आ गया । दोनों ने मिल कर कोरोना को हरा दिया। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन सेंटर से छुट्टी दे दी गयी।


मां-बेटे की आइसोलेशन सेंटर से वापस उनके घर जाने के वक्त डीएम अवनीश कुमार सिंह खुद मौजूद थे। मौके को खास बनाने के लिए आइसोलेशन सेंटर की सजावट की गयी थी। डीएम ने मां बेटे को इस मौके पर गिफ्ट के तौर पर कपड़े और जरूरत के सामान दिए। इस दौरान प्रशासन की मेहमाननवाजी से मां बेटे का दिल भर आया। मां की आंखों में आंसू आ गये। इस मौके पर डीएम ने मां-बेटे को होम क्वारेंटाइन करने की तमाम हिदायते देते हुए सेंटर से विदा किया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Manoj

FirstBihar संवाददाता