ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : सड़क हादसे में दो की मौत, मां से मिल फुआ के साथ आ रहा था युवक

SHIVHAR : बिहार में सड़क हादसे में मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के शिवहर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की म

बिहार : सड़क हादसे में दो की मौत,  मां से मिल फुआ के साथ आ रहा था युवक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHIVHAR : बिहार में सड़क हादसे में मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के शिवहर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। यह दोनों बाइक सवार फुआ-भतीजे को कार ने टक्कर मार दी। 


मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर में एक निजी अस्पताल में इलाजरत बीमार मां को देखकर वापस घर लौट रहे दो लोगों की तेज गति से आ रहे कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी है। जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। यह घटना शिवहर जिले के पीपराही थाना क्षेत्र के महनद पुल के पास हुई। टक्कर के बाद बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। सभी कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।


इस घटना में मृतक शिवहर जिले के नगर थाने के सुन्दरपुर खरौना गांव के रहने वाले हेमराज पंडीत और तरियानी थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव की रहने वाली सांझा देवी के रूप में की गई है। जो अपने बीमार भाभी को देखने के बाद वह अपने भतीजा के साथ लौट रही थी। तभी महनद पुल के समीप कार से जोरदार टक्कर हो गई। वही, अस्पताल में बीमार मां बेटे तथा ननद की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गई है। दोनों गांव में मृतक के परिजन कोहराम मचा हुआ है।


इधर,  इस घटना को लेकर यह बताया जा रहा है कि, 22 वर्षीय हेमराज पंडित की विगत वर्ष ही शादी हुई थी। वह शिवहर के एक मोबाइल दुकान में नौकरी करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार से दूध पिलाई बोतल बरामद किया है। संदेह जताया जा रहा है कि कार में महिला सहित दूध पीने वाला बच्चा भी रहा होगा। लेकिन, दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग कार को छोड़कर सीतामढी की ओर चले गए। दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बाइक की स्थिति को देखकर आशंका है कि कार पर सवार लोग भी जख्मी हुए होंगे। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार मालिक तथा चालक की पहचान की जा रही है।