ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: पत्नी के जाने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, कर ली खुद की भी जीवन लीला समाप्त

Bihar News: शिवहर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कुछ समय पहले ही उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: शिवहर से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिसने सभी को विचलित कर दिया है। एक 32 वर्षीय युवक अपनी पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नही कर पाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद बताया कि सोमवार की शाम 6 बजे कुशहर गाँव मे 32 वर्षीय युवक चंदन कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।


पुलिस ने बताया कि एक महीना पूर्व इसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब से ये लगातार सोच में डूबा रहता था। सोमवार को इसके घर में अन्य परिजन कही गए थे और चंदन घर मे अकेला था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है।


पुलिस ने बताया है कि परिजनों के द्वारा आवेदन भी दिया गया है, जिसमे कहा गया है कि पत्नी का मौत का सदमा चंदन कुमार बर्दाश्त नही कर सका और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चंदन के मौत के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।


रिपोर्ट: समीर कुमार झा