ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

Bihar News: बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरे साथी की हालत नाजुक

SHEOHAR: शिवहर में बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोठियां चौक की है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी

Bihar News: बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरे साथी की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में बाइक और ट्रक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोठियां चौक की है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के टेंगरारी पकड़ी वार्ड नंबर 1 निवासी विलास दास के 50 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र दास के रूप में हुई है। वहीं उसी गांव के मुनचुन साह के 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शाह घायल हो गये। 


घायल को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार कोठियां चौक से गुजर रहे थे। तभी ट्रक तेज रफ्तार में आ रही थी और अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो बाइक पर ही पीछे बैठा हुआ था। 


घायल को तुरंत स्थानीय लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायल का इलाज कर रही है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। 


पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उससे संबंधित जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक सुरेंद्र दास नेपाल में (सरिया) घर बनाने का ठेकेदारी का काम करता था। एक व्यक्ति के यहां 17 लाख रुपए बाकी था। लेकिन वह विदेश चला गया और पैसा नहीं दे रहा था। कल का वादा था । पैसा लेने उसके घर गया था और वहां से लौट रहा था तभी यह घटना हुई।

समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स