ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम

SEOHAR: शिवहर में रफ्तार ने तीन मासूम बच्चों को अनाथ कर दिया। तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से तीन बच्चों की मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बाइक स

बिहार: तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में रफ्तार ने तीन मासूम बच्चों को अनाथ कर दिया। तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से तीन बच्चों की मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।


दरअसल, नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 4 रसीदपुर मूसहरी टोला में बाइक की ठोकर से तीन मासूम बच्चों की मां अनिल मांझी की 25 वर्षीय पूनमा देवी की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर स्थिति में सरोजा सीताराम सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर के लिए एनएच- 104 सड़क को जाम किया।


जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सीतामढ़ी कोर्ट बाजार वार्ड नंबर 7 निवासी राज किशोर साह के बेटे विकास कुमार के नाम बाइक रजिस्टर्ड है। पुलिस ने शव को बरामद का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा