ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

भीषण ठंड और शीतलहर के कारण बिगड़ी छात्रा की तबीयत, बेहोश होकर गिरने के बाद स्कूल में मची अफरा-तफरी

SHEOHAR: पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच तकरार बढ़ गई है। स्कूल खोलने के सवाल पर दोनों आमने-सामने हो गये हैं। कड़ाके की ठंड को देख

भीषण ठंड और शीतलहर के कारण बिगड़ी छात्रा की तबीयत, बेहोश होकर गिरने के बाद स्कूल में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच तकरार बढ़ गई है। स्कूल खोलने के सवाल पर दोनों आमने-सामने हो गये हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जब डीएम ने आठवीं कक्षा तक के स्कूल को बंद कर दिया तब शिक्षा विभाग ने एक कड़ा पत्र पटना डीएम को लिख दिया और डीएम के इस आदेश पर आपत्ति जतायी। 


स्कूल को बंद करने और खोलने को लेकर पटना डीएम और अपर मुख्य सचिव के बीच जहां तकरार तेज है वही इसी क्रम में बिहार के शिवहर जिले में स्कूल को खुला रखने के कारण छठी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची बेहोश होकर स्कूल में गिर गयी। उसकी तबीयत काफी खराब हो गयी है। 


बिहार में ठंड का कहर जारी है। भीषण ठंड और शीतलहर के कारण स्कूल की एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। 


बिहार के शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर केशो में एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। गिरने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गयी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि रामपुर केशो निवासी नशरे आलम के 8 वर्षीय पुत्री नतगिश खातून जो छठी कक्षा की छात्रा है। भीषण ठंड के कारण बेहोश होकर वो स्कूल में ही गिर पड़ी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

शिवहर से समीर झा की रिपोर्ट