ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मातम में बदली खुशियां: बारात में बाइक पर रील बनाना पड़ा भारी, दर्दनाक हादसे में दूल्हे के भाई की मौत

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात जा रहा दूल्हे का भाई बाइक पर रील बना रहा था। इसी दौरान बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई ज

मातम में बदली खुशियां: बारात में बाइक पर रील बनाना पड़ा भारी, दर्दनाक हादसे में दूल्हे के भाई की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात जा रहा दूल्हे का भाई बाइक पर रील बना रहा था। इसी दौरान बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई जबकि दूसरी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर पुल के पास की है।


दरअसल, सीतामढ़ी स्थित मेहसौल चौक से शिवहर के रामपुर यदु के लिए बारात निकली थी। शिवहर नगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर पुल के पास सड़क हादसे में आज एक युवक की दर्दनाक मौत हो गया है वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। मृतक युवक की पहचान सीतामढ़ी के मेहसौल चौक निवासी मो. कैसर के रूप में हुई है जबकि घायल का नाम अलताब है।


घायल युवक ने बताया है की मो. कैसर एक हाथ से बाइक चला रहा और दूसरे हाथ से रील बना रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से गिर गया। बारात में शामिल लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मोहम्मद कैसर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं मो. आफताब को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।



टैग्स