ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट

शादी के बाद भी मास्टर साहब को नहीं भूल पाई प्रेमिका, 6 महीने बाद ही कर दिया बड़ा कांड

Bihar News: समस्तीपुर में एक शादीशुदा महिला और उसके पुराने प्रेमी से जुड़ा मामला चर्चा में आ गया है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पंचायत में दोनों की शादी कराए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले ने सामाजिक और कानूनी सवाल खड़े कर दिए...

शादी के बाद भी मास्टर साहब को नहीं भूल पाई प्रेमिका, 6 महीने बाद ही कर दिया बड़ा कांड
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे उसके पुराने प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया. पंचायत के फैसले के बाद महिला के पति की मौजूदगी में उसके पुराने प्रेमी ने महिला की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 


शादी के बाद भी पुराने प्रेमी से संपर्क में थी महिला

जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले की रहने वाली अनुराधा कुमारी की करीब 10 साल पहले ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ निवासी पन्ना लाल यादव से मुलाकात हुई थी. बताया जा रहा है कि उस समय पन्ना लाल एक विद्यालय में शिक्षक था और अनुराधा वहां पढ़ाई करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था.


बाद में परिवार की सहमति से पन्ना लाल यादव की शादी दूसरी जगह हो गई. इसके बावजूद अनुराधा और पन्ना लाल के बीच बातचीत का सिलसिला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे.


कॉलेज में हुई दूसरी शादी

इधर, अनुराधा ने समस्तीपुर के सिंघिया खुर्द स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लिया. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात वहां काम करने वाले मनोहर कुमार से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब छह महीने पहले दोनों ने शादी कर ली.


शादी के बाद अनुराधा अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी. इसी दौरान उसके पुराने प्रेमी पन्ना लाल को अनुराधा के समस्तीपुर में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद दोनों के बीच दोबारा मुलाकात होने लगी. बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी धीरे-धीरे अनुराधा के पति और उसके ससुराल वालों को भी हो गई.


देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था पन्ना लाल

बताया जा रहा है कि पन्ना लाल यादव देर रात अनुराधा से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद मामले को लेकर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और अगले दिन पंचायत बुलाने का फैसला लिया गया.


पंचायत में हुआ शादी कराने का फैसला

अगले दिन पंचायत बुलाई गई. पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि पंचायत में दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया.


इस फैसले पर अनुराधा के पति मनोहर कुमार की सहमति की बात भी सामने आई है. इसके बाद पंचायत के सामने पन्ना लाल यादव ने अनुराधा की मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


पहले से शादीशुदा है पन्ना लाल, दो बच्चों का पिता

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा पन्ना लाल यादव की पहली शादी को लेकर हो रही है. जानकारी के मुताबिक पन्ना लाल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं. ऐसे में पंचायत के जरिए उसकी दूसरी शादी कराए जाने के फैसले को लेकर कानूनी सवाल उठ रहे हैं.


पहली पत्नी के अधिकारों और पंचायत द्वारा कराई गई इस शादी की कानूनी स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. खास तौर पर यह सवाल उठ रहा है कि पहले से शादीशुदा व्यक्ति की दूसरी शादी किन परिस्थितियों में वैध मानी जाएगी और पंचायत को इस तरह का फैसला लेने का अधिकार है या नहीं.


फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वायरल वीडियो और सामने आई जानकारी के आधार पर ही मामले की चर्चा हो रही है. पंचायत के फैसले के बाद अब यह मामला सामाजिक चर्चा के साथ-साथ कानूनी पहलुओं को लेकर भी सवालों के घेरे में है.