ब्रेकिंग
समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦Bihar News : 'अपना घर छोड़कर आ रही है...' अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी से पहले क्यों छलके होने वाली सास के आंसू? कही दिल छू लेने वाली बात✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ?

समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, महिला को लगी गोली; हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से रेनू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जखड़ा गांव की है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


घायल महिला की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम निवासी सृष्टिनाथ झा की पत्नी रेनू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें रेनू कुमारी को गोली लग गई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता