ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

समस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, महथी बांध पर हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। युवक शरीर मे 3 गोली लगी है।घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घायल युवक की पहचान महथी निवासी संजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत बांध किनारे स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।


परिजनों के अनुसार नवनीत को तीन गोलियां लगी हैं। वहीं, विभूतिपुर सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद युवक के शरीर में कुल चार गोली लगने की बात बताई। चिकित्सक के मुताबिक गोली घुटने, कमर और सीने के आसपास लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।लेकिन उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए परिजन निजी अस्पताल ले गये है। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, महथी बांध पर हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता