ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Crime News: समस्तीपुर में पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आरोपी पति के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी...

पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में आपसी विवाद के बाद एक पति पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. जिस समय यह वारदात हुई, उसी दौरान घर में मृतक के बच्चे की छठी का कार्यक्रम चल रहा था. समारोह में लोगों की भीड़ मौजूद होने के बावजूद किसी को गोली चलने की भनक तक नहीं लगी. बाद में घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया.


मृतका की पहचान चकलालशाही गांव निवासी सूरज सहनी की 26 वर्षीय पत्नी मंजुला कुमारी के रूप में हुई है. मंजुला के तीन बच्चे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर जुट गए. परिजनों ने घायल मंजुला को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना मिलने के बाद हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.


हलई थाने में तैनात एएसआई दिनेश साह ने बताया कि चकलालशाही गांव की मंजुला कुमारी को गोली लगने की सूचना मिली थी, जिससे उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के पति पर ही गोली मारने का आरोप है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


मृतका के भाई, जो वैशाली जिले के रहने वाले हैं, ने बताया कि मंजुला और उसके पति के बीच पहले से विवाद चल रहा था. भाई का आरोप है कि उसके पति ने पहले भी मंजुला को गोली मारने की धमकी दी थी. परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते यह घटना हुई है.


घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने पुलिस से आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है.
समस्तीपुर रमेश शंकर की रिपोर्ट