ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

शादी के महज 3 महीने बाद उजड़ा सुहाग, युवक की गोली मारकर हत्या; आक्रोशित परिजनों ने NH-28 किया जाम

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-28 जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा...

शादी के महज 3 महीने बाद उजड़ा सुहाग, युवक की गोली मारकर हत्या; आक्रोशित परिजनों ने NH-28 किया जाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना गंगापुर के पास की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने करीब 25 वर्षीय युवक कमल कुमोद उर्फ सोनू सिंह को निशाना बनाया. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, महज तीन महीने पहले शादी करने वाले सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.


मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चकहबीब गांव, वार्ड संख्या-12 निवासी सोनू सिंह के रूप में हुई है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपराधियों ने पहले सोनू को रोककर उससे बातचीत की और फिर नजदीक से तीन गोलियां मार दीं. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.


हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए. युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-28 को जाम कर दिया. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.


सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थिति को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने वरीय पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने और उनसे बातचीत करने की मांग की.


24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन, दो घंटे बाद हटा जाम

इसके बाद एसडीपीओ सदर समस्तीपुर सतीश सुमन मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों व जनप्रतिनिधियों से बातचीत की. उन्होंने आक्रोशित लोगों को 24 घंटे के अंदर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया.


करीब दो घंटे तक एनएच-28 जाम रहने के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. जाम हटने के बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है.


तीन महीने पहले ही शादी करने वाले सोनू सिंह की हत्या से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं. घटना के बाद इलाके में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. एसडीपीओ के 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है.