ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar News: समस्तीपुर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी

Bihar News: समस्तीपुर में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और मौत के पीछे की वजह को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पूरी खबर आगे पढ़ें...

Bihar News: समस्तीपुर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा चौक के पास की है, जहां सुबह-सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी।


लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान लदौरा गांव निवासी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई।


बताया जाता है कि देवेंद्र कुमार अपने घर के पास ही एक छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं और वे ही परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिजनों के अनुसार, वह बीते दिन दोपहर करीब 12 बजे दुकान के लिए सामान खरीदने बाजार गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे।


जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसी बीच पुलिस ने ही परिजनों को सूचना दी कि रतवारा चौक के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान बाद में देवेंद्र कुमार के रूप में हुई।


घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भांजे ने बताया कि मामा जी कल दोपहर बाजार गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। हम लोग बहुत खोजे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि उनका शव मिला है। हमें शक है कि उनके साथ मारपीट कर हत्या की गई है। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई आपसी रंजिश या अन्य कारण तो नहीं है।