ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar News: बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अरेस्ट; सहायक भी पकड़ा गया

Bihar News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में निगरानी विभाग ने कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सहायक ललन कुमार भी हिरासत में लिया गया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: निगरानी विभाग पटना की टीम ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके सहायक ललन कुमार को भी हिरासत में लिया है। 


आरोप है कि कृषि पदाधिकारी बाजार समिति सब्जी मंडी में दुकान लगाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। निगरानी की टीम ने राकेश कुमार को उनके कार्यालय में ही दबोच लिया, जिसके बाद पूरी ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। यह कार्रवाई सरकारी महकमे में खलबली मचा रही है। दोनों को पूछताछ के लिए निगरानी विभाग अपने साथ लेकर गया है।


इससे पहले मंगलवार को निगरानी विभाग ने किशनगंज नगर परिषद के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। आरोप था कि वह खगड़ा वार्ड 22 के निवासी ओवेस अंसारी से जमीन परिमार्जन (म्यूटेशन) के बदले 2 लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहा था।


पीड़ित की शिकायत 30 नवंबर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज की गई थी। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर निगरानी थाना कांड संख्या 103/25 दर्ज कर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य में निगरानी विभाग लगातार एक्शन में है और पिछले एक साल में कई भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कस चुका है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता