ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar Politics : 'घूस मांगा तो जूता से पिटेंगे ...', MLC बंशीधर ब्रजवासी के बिगड़े बोल, कहा - यदि आप से कोई नहीं सुने तो हमें बताएं

Bihar Politics: एमएलसी ब्रजवासी ने कहा कि शिक्षा विभाग में जबरदस्त घूसखोरी है। शिक्षक समाज इस भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। अगर कोई घूस मांगे तो मुझे बुलाइए, पकड़ कर जूता से पीटेंगे।

Bihar Politics
एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : बिहार के नेताओं में इन दिनों एक नया सा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आजकल बिहार के नेता काफी बढ़ चढ़कर बोल रहे हैं और उस दौरान वह कुछ ऐसा बोल जाते हैं वह न सिर्फ सुनने में अटपटा सा लगता है बल्कि कानून की नज़रों में भी वह काम गलत होता है। ऐसे में अब एक नेता जी ने भी फिर भाषाई मर्यादा को लांघा है। 


दरअसल, बिहार के यह नेता कुछ दिन पहले तक बिहार सरकार में शिक्षक कि सेवा प्रदान कर रहे थे और उस समय विभाग के अपर मुख्य सचिव से विवाद को लेकर काफी सुर्ख़ियों में आए थे। इसके बाद यह चुनावी मैदान में उतर कर जीत हासिल किया और सीधे उच्च सदन पहुंच गए। इसके बाद इनके नाम कि काफी चर्चा हुई है की बिना किसी दल के समर्थन के बाद भी चुनाव में जीत हासिल कर लिया। लेकिन, अब यह नेता जी भाषाई मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। 


तिरहुत स्नातक क्षेत्र के एमएलसी बंधीधर ब्रजवासी शिक्षक नेता से विधान पार्षद बने हैं। अब उन्होंने बिहार के अफसरों और कर्मियों को जूता से पीटने की बात कही है। हालांकि उन्होंने यह बाते घूस मांगने वाले अफसरों और कर्मियों को लेकर कही है। एमएलसी ब्रजवासी ने कहा कि शिक्षा विभाग में जबरदस्त घूसखोरी है। शिक्षक समाज इस भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं।


उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। लेकिन इसका विरोध करना है। कहा कि अगर कोई घूस मांग रहा है और अगर विजिलेंस से पकड़वाने का साहस नहीं कर पाते हैं तो मुझे बताइए। जो घूस मांगता है उसका ऑडियो या वीडियो बना लीजिए और ब पैसा मांगे तो मुझे बुलाइए। आप पैसा दीजिएगा और हम पकड़कर जूता से पीटेंगे।


विधान पार्षद ने यह भी कहा कि हालांकि मेरा यह बयान असंसदीय है लेकिन, मैं पूरे होशो हवाश में बोल रहा हुं। रिश्वत मांगने वालों का इलाज कर देंगे चाहे जो हो जाए। नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। समस्तीपुर में विभूतिपुर के सिंघिया बुजुर्ग में एमएलसी का सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया था। शिक्षकों के द्वारा आयोजित समारोह में अपने संबोधन के दौरान एमएलसी ने ऐसा बयान दिया।


आपको बता दें कि ब्रजवासी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की परंपरागत सीट को छीन लिया। तिरहुत सीट लगभग दो दशक से जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर के पास थी। सीतामढ़ी से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। बंशीधर व्रजवासी खुद नियोजित शिक्षक थे जिन्हें केके पाठक ने बर्खास्त कर दिया था। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता