ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

पीएम मोदी की अपील का असर: जेडीयू मंत्री दामोदर राउत 20 सूत्री बैठक में शामिल होने ट्रेन से पहुंचे समस्तीपुर

ईरान-अमेरिका तनाव और ऊर्जा संकट की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए बिहार के परिवहन मंत्री एवं समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत 20 सूत्री बैठक में शामिल होने ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे।

बिहार न्यूज
ईंधन बचाने का संदेश
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का पालन करते हुए बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री की बैठक में शामिल होने के लिए ट्रेन का सफ़र कर पटना से समस्तीपुर पहुंचे।


दानापुर–जयनगर इंटरसिटी एक्स्प्रेस से समस्तीपुर स्टेशन पहुँचने पर समस्तीपुर से जेडीयू विधायक अश्वमेघ देवी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री दामोदर राउत ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने जो अपील किया है उनके अपील का पालन कर रहे हैं। 


ईरान और अमेरिका युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजल, पेट्रोल और ऊर्जा में जो दिक्कतें आ रही है इन वजहों से बिहार के मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने कोशिश किया है। कैसे इंधन का बचाव किया जाए इन्हीं वजह से हमने निर्णय लिया समस्तीपुर में प्रभारी मंत्री के रूप में पिछली बार भी वाहन से आया था ,लेकिन काफी संख्या में काफिला देखा गया था,,इससे सीख लेते हुए इस बार उन्होंने ट्रेन से सफर करने का निर्णय लिया और पटना से आने में सुविधा भी है। आर्थिक संकटो को देखते हुए ईंधनों में कमी लाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहें।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता