ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पति के रहते महिला कांस्टेबल को सिपाही से हुआ प्यार, शादी से मना किया तो खा लिया ज़हर

SHEKHPURA: शेखपुरा थाने में पोस्टेड महिला पुलिस कांस्टेबल ने प्रेम प्रसंग में की ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है, जहां महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है. जहर खाने के बाद महि

बिहार: पति के रहते महिला कांस्टेबल को सिपाही से हुआ प्यार, शादी से मना किया तो खा लिया ज़हर
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA: शेखपुरा थाने में पोस्टेड महिला पुलिस कांस्टेबल ने प्रेम प्रसंग में की ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है, जहां महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है. जहर खाने के बाद महिला पुलिस की हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं, अन्य पुलिसकर्मी को जहर खाने की सूचना मिलते ही उसे इलाज़ के लिए जल्दी अस्पताल भेजा गया.



बता दें कि महिला जवान का नाम प्रिया कुमारी बताया जा रहा है, जो पहले से शादीशुदा है और महिला जवान का पति झारखण्ड में पोस्टेड है. महिला पुलिस को मुंगेर में पोस्टेड नीतीश कुमार से प्रेम हो गया था. महिला कांस्टेबल शेखपुरा जिला में पोस्टेड थी.



दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गयी थी और मामला शादी तक जा पंहुचा. महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी मंगलवार के शाम को प्रेमी नीतीश कुमार से शादी करने का दवाब बना रही थी. नीतीश कुमार शादी करने की बात को टालता रहा. इंकार को सुनकर महिला कांस्टेबल जहर खा लिया, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक हो गयी. वहीं जहर खाने के बाद महिला पुलिस ने इसकी जानकारी अपने पति को फोन के जरिये दे दिया, जिसके बाद उसका पति अपनी पत्नी के पास आया. वहीं पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है.


टैग्स