ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

शरजील इमाम को जहानाबाद कोर्ट में किया गया पेश, ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी दिल्ली पुलिस

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को कोर्ट में पेश किया गया है. दिल्‍‍‍&z

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को कोर्ट में पेश किया गया है. दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस और बिहार पुलिस ने कम्बाइंड ऑपरेशन में शरजील को उसके पैतृक गांव से अरेस्ट किया है. बिहार एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से शरजील को अरेस्ट किया गया है. दिल्‍ली पुलिस नेे उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्‍य न्‍या‍यिक दंडाधिकारी की कोर्ट मेंं पेश किया है. 


जहानाबाद के काको थाना इलाके से शरजील की गिरफ्तारी के बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश किया गया है. भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को अरेस्ट करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी.


शरजिल इमाम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं है. लेकिन पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शरजिल इमाम अपने एक संबंधी के घर छिपा था. जहानाबाद के काको में उसका पैतृक घर है लेकिन वो पास के ही एक दूसरे घर में छिपा था. कल रात ही वो पटना से भाग कर जहानाबाद आया था. दिल्ली पुलिस की टीम ने अपना जाल बिछा रखा था. आज दोपहर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने शरजिल के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है.


बाल-दाढ़ी कटाकर भागने के फिराक में था
जहानाबाद से शरजील को दिल्ली और बिहार पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है. लेकिन शरजील पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में था. भाई और दोस्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. इधर शरजील बाल-दाढ़ी कटाकर बहुरुपिया बनने की सोच रहा था. महज 10 दिनों के भीतर शरजील का पूरा लुक चेंज हो गया था.  


शॉल से मुंह छिपाकर भाग रहा था
राजद्रोह के मामले में फरार चल रहा शरजील लगातार भागने की फिराक में था. दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल, मणिपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे तलाश रही थी. शरजील की गिरफ़्तारी के बाद जो पहली तस्वीर में मीडिया में आई है. उसमें वह जैकेट, शॉल और मफलर लिया है. पुलिस गिरफ्त में शरजील की जो फोटो आई है. उसमें शरजील चश्मा भी नहीं लगाया है. 


ब्लेजर वाले ग्लैमरस लुक में देता था भाषण
शरजील इमाम दिल्ली के शाहीन बाग़ से लेकर कई जगहों पर लगातार नागरिकता संशोधन कानून विरोध में भाषणबाजी करता था. इसी क्रम में शरजील का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक मंच पर शरजील कुर्ता-पजामा के ऊपर ब्लैक कलर का ब्लेजर पहना है. स्टाइलिश हेयर स्टाइल और आंखों पर चश्मा लगाए शरजील भड़काऊ भाषण दे रहा है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता