ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

शराबी हेडमास्टर की काली करतूत! गर्ल्स के साथ करता था अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने क्लासरूम में घुसकर धुना, केके पाठक एक्शन लेंगे?

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां स्कूली छात्राओं के साथ गलत हरकत करने वाले हेडमास्टर पर ग्रामीणों ने जमकर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी और डंडे से हेडमास्टर की

शराबी हेडमास्टर की काली करतूत! गर्ल्स के साथ करता था अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने क्लासरूम में घुसकर धुना, केके पाठक एक्शन लेंगे?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां स्कूली छात्राओं के साथ गलत हरकत करने वाले हेडमास्टर पर ग्रामीणों ने जमकर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी और डंडे से हेडमास्टर की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि हर दिन नए-नए आदेश पारित करने वाले शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक ऐसे शराबी और कुकर्मी शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे?


पूरा मामला सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्यमिक विद्यालय रूपौली का है, जहां ग्रामीणों द्वारा आरोपी हेडमास्टर की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि ग्रामीण कैसे लाठी डंडे और लात घूंसों से हेडमास्टर की पिटाई कर रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी हेडमास्टर पर आरोप है कि उसने दो दिन पहले स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। पीड़ित छात्रा द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद वे आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुंचकर क्लासरूम मे ही आरोपी हेडमास्टर की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी हेडमास्टर अनिल पासवान इससे पहले भी कई बच्चों के साथ शराब के नशे में गलत हरकत कर चुका है लेकिन लोक लाज के कारण बच्चे अपने परिजनों के सामने अपना मुंह नहीं खोलते थे। जिसके कारण हेडमास्टर की करतूत सामने नहीं आ पा रही थी। ग्रामीणों ने स्कूल में रहने के दौरान हेडमास्टर के नशे में होने की बात कही है। अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाले शिक्षक के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता