ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

शराबबंदी पर लोकगीत से फेमस हुई लोकगायिका के घर अचानक पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, भावुक हो गईं इंदु देवी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान के दौरान शराबबंदी और नशाबंदी पर अपने एक लोकगीत से मशहूर हुई लोक गायिका इंदु देवी शुक्रवार को उस समय अवाक रह गईं

शराबबंदी पर लोकगीत से फेमस हुई लोकगायिका के घर अचानक पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, भावुक हो गईं इंदु देवी
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान के दौरान शराबबंदी और नशाबंदी पर अपने एक लोकगीत से मशहूर हुई लोक गायिका इंदु देवी शुक्रवार को उस समय अवाक रह गईं जब मुजफ्फरपुर के सकरी में उनके घर पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अचानक दस्तक दी और उनसे मुलाकात की।


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को अपने घर पर देखकर इंदु देवी के आंसू छलक पड़े और वो भावुक हो उठीं । इंदु देवी ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था  कि कोई मंत्री उनकी कुटिया पर आएंगे और एक बड़े भाई की तरह उनसे मिलकर उनके हाथ की बनी चाय भी पीएंगे।


उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शराबबंदी और नशाबंदी अभियान से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का स्वच्छ समाज का सपना साकार हो रहा है और लोक गायिका इंदु देवी अपने गीत से समाज में जागरूकता फैलाकर नए बिहार के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।  उन्होंने कहा कि बेहतर समाज और बेहतर बिहार के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया शराबबंदी और नशाबंदी अभियान बेहद जरूरी है और ये बिहार में लाखों परिवारों को उजड़ने से बचा रहा है।


बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को अपनी कुटिया में देखकर इंदु देवी तो भावुक हुई ही, इंदु देवी के गरीबी से सैयद शाहनवाज हुसैन भी भावुक हुए। उद्योग मंत्री ने वहीं से जिलाधिकारी को फोन कर इंदिरा आवास की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही इंदु देवी के बेटे की बेहतर पढ़ाई के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था कर दी।


शराबबंदी पर लोकगीत से फेमस हुई लोकगायिका के घर अचानक पहुंचे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, भावुक हो गईं इंदु देवी


घर पर अचानक पधारे बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को लोक गायिका इंदु देवी ने वो लोकगीत भी सुनाया जिससे इंदु देवी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मौके पर बीजेपी नेता अतुल कुमार समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

टैग्स