ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

शराबबंदी को लेकर सीएम का बड़ा बयान, नहीं मिलेगी ढिलाई- और बढ़ेगी कड़ाई

PATNA : एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं मिलने वाली

 शराबबंदी को लेकर सीएम का बड़ा बयान, नहीं मिलेगी ढिलाई- और बढ़ेगी कड़ाई
Anamika
2 मिनट

PATNA : एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं मिलने वाली है. 

बिहार पुलिस सप्ताह-2021 के समापन समारोह के मौके बीएमपी-पांच के मिथलेस स्टेडियम पहुंचे  मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी लोगों की भलाई के लिए हैं और यह आगे भी लागू रहेगी और इसमें कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी. वहीं शराबबंदी के बाद भी बिहार में शराब मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते ही हैं. लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि शराबबंदी गलत है. इस दौरान सीएम ने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया.

सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले  यह खबर आई थी कि शराब तस्करों ने एक दारोगा की हत्या कर दी. इसपर हमलोगों ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि कहीं भी ऐसी कार्रवाई करने पुलिस वाले जाएं तो पूरी टीम जाएं. इक्का-दूक्का पुलिसकर्मी मौके पर नहीं जाएं. सीएम ने साफ-साफ कह दिया कि शराबबंदी  कानून में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी और यह कड़ाई से लागू रहेगी.