ब्रेकिंग
सेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंपबिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने जारी किया ट्रांसफर का शेड्यूल, जानिए..पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाशसैटेलाइट टाउनशिप के लिए बिहार में जमीन बिक्री की प्रक्रिया शुरू, फिलहाल ऐसे करें आवेदन; जल्द मिलेगी नई व्यवस्थासेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंपबिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने जारी किया ट्रांसफर का शेड्यूल, जानिए..पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाशसैटेलाइट टाउनशिप के लिए बिहार में जमीन बिक्री की प्रक्रिया शुरू, फिलहाल ऐसे करें आवेदन; जल्द मिलेगी नई व्यवस्था

एक्शन में DGP, शराब पीते पकड़े गए पुलिसकर्मी तो होंगे बर्खास्त

PATNA : सुबे में शराबबंदी है. इसके बाद भी शराबबंदी का अलीजामा पहनाने का जिम्मा जिन कंधों पर है वही पुलिसकर्मी अक्सर शराब पीते और शराब तस्कर को संरक्षण देते नजर आते हैं.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सुबे में शराबबंदी है. इसके बाद भी शराबबंदी का अलीजामा पहनाने का जिम्मा जिन कंधों पर है वही पुलिसकर्मी अक्सर शराब पीते और शराब तस्कर को संरक्षण देते नजर आते हैं.

 लेकिन अब डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार किया है.  डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि पुलिस अफसर या जवान कोई भी शराब पीता है या शराब के साथ पकड़ा जाता है तो सीधे  उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा. किसी भी हाल में ऐसे पुलिस वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जो शराब पीते या रखे पकड़े जाते हैं. 

इस बारे में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. किस नियम के तहत इनपर कार्रवाई  होगी यह भी बता दिया गया है. बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आईजी-डीआईजी और  सभी जिलों के एसएसपी और एसपी जुड़े थे. इसी दौरान डीजीपी ने लॉकडाउन के हालात पर चर्चा करने के साथ ही साथ कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.

 शराब को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिस वाला शराब पीते या पीने के बाद पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ एक्शन में देरी ना की जाए. उनपर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 311 में ऐसा प्रावधान है जिसके तहत बिना स्पष्टीकरण के सरकारी सेवक को गंभीर सजा दी जा सकती है. जिसमें बर्खास्तगी तक शामिल है. डीजीपी ने कहा कि कोई भी पुलिस वाला शराब पीते पकड़ा जाता है तो उस पर उसी अनुच्छेद के तहत कार्रवाई की जाएगी.