ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए

Bihar News: पूर्णिया में 18 और 19 जुलाई को आयोजित होने जा रहे पनोरमा ई-होम्स प्रॉपर्टी एक्सपो में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए कई खास अवसर उपलब्ध होंगे। इस बार पहली बार फ्लैट के साथ प्रीमियम रिहायशी प्लॉट खरीदने का विकल्प भी दिया जा रहा...

पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: पूर्णिया में घर या प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. सीमांचल की रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप 18 और 19 जुलाई 2026 को दो दिवसीय पनोरमा ई-होम्स प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन करने जा रही है. यह एक्सपो पनोरमा ई-होम्स कैंपस, बाईपास रोड, पूर्णिया में होगा. दोनों दिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक लोग यहां पहुंचकर विभिन्न आवासीय परियोजनाओं की जानकारी ले सकेंगे. एक्सपो में स्पॉट बुकिंग पर विशेष छूट, आकर्षक उपहार और विशेषज्ञों से सलाह लेने का भी मौका मिलेगा.


पनोरमा ग्रुप के चीफ जनरल मैनेजर जैनेन्द्र झा ने बताया कि हर व्यक्ति अपने परिवार के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक घर का सपना देखता है. इसी सोच के साथ इस प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों को एक ही जगह पर घर और निवेश से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल सके. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को कंपनी की अलग-अलग आवासीय परियोजनाओं, फ्लैटों और अन्य योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी.


उन्होंने बताया कि एक्सपो में मौजूद विशेषज्ञों की टीम ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार सही विकल्प चुनने में मदद करेगी. इसके साथ ही फ्लैट या प्लॉट की बुकिंग प्रक्रिया, भुगतान के विकल्प, बैंक फाइनेंस और परियोजना से जुड़ी सभी सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी, जिससे लोगों को सही फैसला लेने में आसानी होगी.


इस बार के प्रॉपर्टी एक्सपो की सबसे खास बात यह है कि पनोरमा ग्रुप पहली बार अपने प्रीमियम रिहायशी प्लॉट्स भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रहा है. यानी अब लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार एक ही जगह पर फ्लैट के साथ-साथ प्लॉट खरीदने का विकल्प भी चुन सकेंगे. कंपनी का कहना है कि यह अवसर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो भविष्य के लिए जमीन में निवेश करना चाहते हैं.


एक्सपो के दौरान स्पॉट बुकिंग करने वाले ग्राहकों को विशेष छूट का लाभ मिलेगा. इसके अलावा आगंतुकों के लिए स्कूटी और सोने का सिक्का जैसे आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं. कंपनी का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ संपत्ति की बिक्री नहीं, बल्कि लोगों को उनके सपनों का घर चुनने में सही मार्गदर्शन देना भी है.


पनोरमा ग्रुप के अनुसार, पनोरमा ई-होम्स परियोजना में चौड़ी सड़कें, हरियाली, आधुनिक ड्रेनेज व्यवस्था, पार्क, 24 घंटे सुरक्षा और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं. यही वजह है कि यह परियोजना सीमांचल के लोगों के बीच लगातार पसंद की जा रही है.


कंपनी ने पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और आसपास के जिलों के लोगों से अपील की है कि वे 18 और 19 जुलाई को अपने परिवार के साथ प्रॉपर्टी एक्सपो में पहुंचें और फ्लैट, प्रीमियम प्लॉट, स्पॉट बुकिंग ऑफर, आकर्षक पुरस्कार और विशेषज्ञों की सलाह का लाभ उठाएं.


अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-120-2111 पर संपर्क करें.