ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश

Bihar Crime News: बेतिया में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने चेकिंग का झांसा देकर एक महिला का भरोसा जीता और देखते ही देखते लाखों की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार..

बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश
© ai
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया जिले में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला को अपने झांसे में लिया और उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए. बदमाशों ने महिला से कहा कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है और सुरक्षा के लिए चेन उतारकर रख लें. महिला जैसे ही उनकी बातों में आई, दोनों चेन लेकर मौके से भाग निकले. घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


पीड़िता की पहचान वार्ड संख्या-14 की रहने वाली वर्षा कुमारी के रूप में हुई है. उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह लाल बाजार से मीना बाजार होते हुए अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान राज स्कूल के पूर्वी गेट के पास सिविल ड्रेस में बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया.


दोनों युवकों ने महिला से कहा कि आगे बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में वाहन और लोगों की जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के लिए गले में पहनी सोने की चेन उतारकर पर्स में रख लें, ताकि चेकिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. पहले तो महिला ने चेन उतारने से मना कर दिया, लेकिन दोनों ने बार-बार भरोसा दिलाया कि यह सिर्फ सुरक्षा के लिए कहा जा रहा है.


बदमाशों की बातों पर भरोसा कर महिला ने अपनी सोने की चेन उतार ली. इसके बाद दोनों ने कहा कि चेन उन्हें दिखाएं, ताकि यह देख सकें कि वह असली सोने की है या नहीं. जैसे ही महिला ने चेन उनके हाथ में दी, दोनों बाइक स्टार्ट कर तेज रफ्तार से अवंतिका चौक की ओर भाग निकले. महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे.


घटना के बाद घबराई महिला सीधे नगर थाना पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट