ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

शराब माफिया पर सरकार की नकेल, डेढ़ दर्जन धंधेबाजों की संपत्ति जब्त करेगा ईडी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार समीक्षा बैठक करते रहे हैं. नीतीश कुमार की नजर अब ऐसे शराब माफिया पर है जिन्होंने शराब बंदी कानून लागू होन

शराब माफिया पर सरकार की नकेल, डेढ़ दर्जन धंधेबाजों की संपत्ति जब्त करेगा ईडी
Anamika
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार समीक्षा बैठक करते रहे हैं. नीतीश कुमार की नजर अब ऐसे शराब माफिया पर है जिन्होंने शराब बंदी कानून लागू होने के बाद अकूत संपत्ति बनाई. शराब के अवैध कारोबार में शामिल ऐसे धंधे वालों पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने कदम बढ़ाया और अब लगभग डेढ़ दर्जन धंधेबाजों  की अवैध संपत्ति जप्त करने की कार्यवाई शुरू होने जा रही है.

शराब माफिया की संपत्ति पर अब आर्थिक अपराध इकाई के साथ-साथ ईडी की भी नजर है. बिहार सरकार की तरफ से आर्थिक अपराध इकाई ने शराब के अवैध कारोबार में शामिल डेढ़ दर्जन धंधेबाजों की अवैध संपत्ति जप्त करने के लिए सूची ईडी को भेज दी है. शराब के कारोबार में शामिल इन धंधे वाजों की 15 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जप्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. राज्य सरकार ने इनकी अवैध संपत्ति का पता लगाकर जब्त करने की पहल की है. ईडी के स्तर पर अंतिम तौर पर इसकी छानबीन कर नकेल कसी जाएगी.

राज्य सरकार की पहल पर अब तक दो शराब तस्करों की अवैध संपत्ति की जब्ती भी कर चुका है. इन सभी के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं. इनमें से कई जेल में है जबकि कई फरार चल रहे हैं. नीतीश कुमार शराब माफिया के बढ़ते कद को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं और अब संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के साथ इसमें तेजी लाई गई है.