ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

परेशान शख्स ने गोली मारकर किया सुसाइड, घर में मचा कोहराम

SASARAM : खबर सासाराम से है, जहां मानसिक रूप से परेशान 60 वर्षीय शख्स ने खुद को गोली मार ली. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान उचितपुर गांव निवासी ललन सिंह के रुप में की गई है. नगर

परेशान शख्स ने गोली मारकर किया सुसाइड, घर में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

SASARAM : खबर सासाराम से है, जहां मानसिक रूप से परेशान 60 वर्षीय शख्स ने खुद को गोली मार ली. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान उचितपुर गांव निवासी ललन सिंह के रुप में की गई है. नगर थाना के माईको के पास की यह घटना है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है  कि  वे पिछले कई सालों से  मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. वह पहले मोटर मैकेनिक का काम किया करते थे. मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता  पिछले कई सालों से वह बीमारी से ग्रसित थे. जिससे मानसिक रूप से तनाव में रहते थे और चिड़चिड़ा हो गए थे.

चर्चा है कि अवसाद में ही  ललन सिंह ने खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर उनके कमरे में पहुंचे  परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए  सासाराम सदर अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता