ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा बनेंगे दूल्हा, दुल्हन बनेगी यह लड़की

PATNA : आरजेडी के दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब दूल्हा बनने वाले हैं। ओसामा की शादी यानी निकाह तय हो गया है। 13 अक्टूबर को की शादी होगी और लड़की भी सीवान

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा बनेंगे दूल्हा, दुल्हन बनेगी यह लड़की
Editor
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब दूल्हा बनने वाले हैं। ओसामा की शादी यानी निकाह तय हो गया है। 13 अक्टूबर को की शादी होगी और लड़की भी सीवान जिले की रहने वाली है। 


शहाबुद्दीन के परिवार से जुड़े नजदीकी सूत्रों के मुताबिक ओसामा की शादी 13 अक्टूबर को होने जा रही है। सीवान जिले के जीरादेई के चांदपाली की रहने वाली एक लड़की से ओसामा निकाह करेंगे। ओसामा की दुल्हन एक डॉक्टर है। 13 अक्टूबर को निकाह के बाद 16 अक्टूबर को वलीमा होगा। 16 अक्टूबर को ही शहाबुद्दीन की बेटी और ओसामा की बहन हेरा शहाब का भी निकाह तय हुआ है। हेरा की शादी मोतिहारी में तय हुई है और बारात मोतिहारी सही सीवान पहुंचेगी। 


ओसामा की शादी जिससे लड़की से हो रही है उसका नाम आयशा है। आयशा ने लखनऊ से ही डॉक्टरी की पढ़ाई की है। परिवारिक के सूत्रों की मानें तो दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने जीवनकाल में ही ओसामा के लिए लड़की पसंद कर ली थी। उन्होंने आयशा को अपनी बहू चुना था। अब जब शहाबुद्दीन इस दुनिया में नहीं है तो ओसामा अपने पिता के तय किए रिश्ते पर आगे बढ़ाते हुए आयशा से शादी करने जा रहे हैं। आयशा शहाबुद्दीन के करीबी रिश्तेदार आफताब आलम की बेटी है। आफताब आलम दुबई के एक बैंक में मैनेजर बताए जाते हैं। परिवार के लोग इस निकाह में शामिल होंगे लेकिन सबकी नजर इस बात पर होगी कि आखिर अन्य मेहमानों में इन बड़े चेहरों को बुलाया जाता है।

टैग्स