ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

शादी से इनकार किया तो लड़के के दादा की हत्या, लड़की वालों ने पटना में दिया वारदात को अंजाम

PATNA : बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन पटना से आई यह खबर पक्की है। पोते की शादी करने से इनकार करने पर गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के दादा को पीट-पीट कर मार डाला ह

शादी से इनकार किया तो लड़के के दादा की हत्या, लड़की वालों ने पटना में दिया वारदात को अंजाम
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन पटना से आई यह खबर पक्की है। पोते की शादी करने से इनकार करने पर गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के दादा को पीट-पीट कर मार डाला है। यह घटना पटना के परसा बाजार थाने के महुली गांव में रविवार को घटी। इस गांव में 60 साल के सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई।


घटना के बाद लड़के के पिता यमुना उर्फ नंद किशोर सिंह ने परसा बाजार थाने में वैशाली के नामजद आरोपितों के में खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। इसको लेकर देर रात एसएसपी उपेंद्र तो शर्मा दलबल के साथ परसा बाजार थाने पहुंचे और घटना की बिन्दुवार जानकारी ली। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले वैशाली की एक लड़की रिश्तेदार के घर महुली गांव आई थी। यहीं पर यमुना सिंह के बेटे धर्मेंद्र और वैशाली की लड़की में प्यार हो गया। मोबाइल पर दोनों के बीच चैटिंग होती थी जबकि लड़के के घरवालों ने धर्मेंद्र का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। वैशाली की लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह दूसरी लड़की से शादी तय करने का विरोध करने लगे और रविवार को महुली पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा की इसमें लड़के के दादा की पीट पीटकर लड़की वालों ने हत्या कर दी।

टैग्स