ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

शादी में आए मेहमानों को दुल्हन ने गिफ्ट किया हेलमेट, सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत के बाद ली थी शपथ

CHAPRA: सारण जिले से एक अनोखा खबर सामने आया है, जहां शादी तो कई जगह हो रही है लेकिन इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। वर-वधु ने फेरे लेने से पहले बारात में आए कई लोगों को स्ट

शादी में आए मेहमानों को दुल्हन ने गिफ्ट किया हेलमेट, सड़क दुर्घटना में चाचा की मौत के बाद ली थी शपथ
Desk
2 मिनट

CHAPRA: सारण जिले से एक अनोखा खबर सामने आया है, जहां शादी तो कई जगह हो रही है लेकिन इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। वर-वधु ने फेरे लेने से पहले बारात में आए कई लोगों को स्टेज पर बुलाकर उपहार में हेलमेट देते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने की विनती की। 


दरअसल, रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव निवासी बलिराम दुबे की बेटी बेबी कुमारी की शादी बीते 2 जून को सारण के कोपा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी दयानाथ मिश्रा के बेटे विकास मिश्रा से हुई। विकास कहते हैं कि जिस प्रकृति ने जीवन दिया है, उसे सुरक्षित रखना हमारा धर्म है। शादी में बांटे गए हैल्मेट से लोग काफी खुश है। 


बेबी ने ली थी सपथ 

दरअसल, दुल्हन बेबी कुमारी के बड़े पापा महंगु दुबे की 4 साल पहले चैनपुर-रसूलपुर पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद बेबी ने शपथ ली थी कि वह अपनी शादी में बारातियों को हेलमेट भेंट करेगी। बेबी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप शाही से प्रेरित होकर यह कदम को उठाया है। संदीप शाही को दिल्ली में लोग हेलमेट मैन के नाम से जानते है। संदीप दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में भी लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के लिए हेलमेट पहनने की सलाह देते हैं। उनकी पहल पर 28 अप्रैल को भी जिले की एक बेटी की शादी में 51 लोगों को उपहार स्वरूप हेलमेट दिया गया। 


टैग्स