ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शादी के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी-युगल को किया गांव से बाहर, दोनों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, कहा-ई हमको फंसाया है

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक प्रेमी युवक की गांव वालों ने शादी करवा दी। शादी के बाद दोनों को गांव से बाहर कर दिया। इस दौरान लड़के ने कहा कि मुझे फंसाया गया है ज

शादी के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी-युगल को किया गांव से बाहर, दोनों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, कहा-ई हमको फंसाया है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक प्रेमी युवक की गांव वालों ने शादी करवा दी। शादी के बाद दोनों को गांव से बाहर कर दिया। इस दौरान लड़के ने कहा कि मुझे फंसाया गया है जिसके जवाब में लड़की ने कहा कि नहीं सर हम नहीं इसको फंसाये हैं बल्कि ई हमको फंसाया है। सोशल मीडिया पर अब दोनों का बयान वायरल हो रहा है। 


मामला बरौली के नवादा पंचायत के चंदन तोला गांव का है। जहां चंदन टोला निवासी भीम कुमार शादी समारोह का वीडियो मिक्सिंग करता है। मिली जानकारी के मुताबिक भीम कुमार वीडियो मिक्सिंग के लिए अपने दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोस की गांव की रहने वाली लड़की रिमझिम कुमारी अपनी सहेली के साथ उसके दुकान पर आई। वीडियो मिक्सिंग कराने के बहाने 4 साल पहले से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव में इधर-उधर एक दूसरे से मिलने लगे। जो गांव वालों को पसंद नहीं थी। गांव वालों का कहना था कि ये दोनों मिलकर गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। पहले कभी इस तरह की बात सामने नहीं आई थी।  


जानकारी के मुताबिक कल भी भीम कुमार और रिमझिम कुमारी गांव में एक दूसरे से चुपके चुपके मिल रहे थे। तभी गांव वालों ने उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रेमी युगल को पकड़ने के बाद गांव वालों ने पंचायत बैठायी और लड़का लड़की से उनकी मर्जी के बारे में पूछताछ की। प्रेमिका रिमझिम कुमारी के मुताबिक उसको प्रेमी भीम कुमार ने प्यार के जाल में फंसाया था। प्रेमी अक्सर उसे मिलने के लिए बोलता था। 


वही प्रेमी भीम कुमार ने कहा कि वह वीडियो मिक्सिंग का काम करता था। उसके दुकान पर रिमझिम अपने सहेली के साथ आई और उसके बाद वह अपने जाल में फंसा ली। गांव वाले दोनों की कहानी सुनने के बाद उसे शादी को लेकर रजामंदी के बारे में पूछताछ की। अब गांव वालों ने फरमान सुनाया की दोनों की गांव के मंदिर में शादी कराई जाएगी और शादी के बाद दोनों को गांव से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस तरह से गांव वालों ने प्रेमी युगल की शादी करने के बाद उन्हें गांव से निष्कासित कर दिया है। बहरहाल अभी तक यह पता नहीं चल सका है की शादी के बाद दोनों प्रेमी जोड़ा कहां चले गए हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता