ब्रेकिंग
Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा

शादी का फोटो खींचते-खींचते दूल्हे की बहन को ले भागा वीडियोग्राफर, कैमरामैन की करतूत से लोग हैरान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक वीडियोग्राफर शादी समारोह की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने गया था लेकिन वहां उसने दूल्हे की बहन को ही अपने दिल में कैद कर लिया। वीडियोग्राफी क

शादी का फोटो खींचते-खींचते दूल्हे की बहन को ले भागा वीडियोग्राफर, कैमरामैन की करतूत से लोग हैरान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक वीडियोग्राफर शादी समारोह की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने गया था लेकिन वहां उसने दूल्हे की बहन को ही अपने दिल में कैद कर लिया। वीडियोग्राफी के दौरान कैमरामैन को दूल्हे की बहन से आंखे चार हुई फिर क्या था सब कोई शादी में व्यस्त थे तभी कैमरामैन फोटो खींचते-खींचते दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया। 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के पिता ने इस मामले के आरोपी के खिलाफ अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बेटी की कुशल बरामदगी की मांग परिजनों ने पुलिस से की है। परिजन किसी अनहोनी की आंशका से जता रहे है। लड़की के साथ-साथ वीडियोग्राफर भी गायब है। 


मामले की जानकारी तब हुई जब शादी करने आए युवक की बेटे की शादी के दौरान में मोतीपुर थाना क्षेत्र के माहना गांव का युवक को शादी की वीडियोग्राफी करने को कहा गया था।इसी दौरान में शादी का माहौल में आरोपी ने दूल्हे की साली से संपर्क बनाया और धीरे-धीरे उसका फोन नंबर लिया और बातचीत करने लगा।


जिसके बाद मौका देख वीडियोग्राफी करने आया युवक दूल्हा की बहन को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद से ही इस दौरान लड़की के पिता ने थाने अहियापुर में प्राथमिकी दर्ज करायी है।उन्होंने अहियापुर थाने में दिये गये आवेदन में कहा है कि 4 मार्च 2024 को उनकी पुत्री घर बाजार के लिए निकली थी और वो इसके बाद से घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पर भी उसके संबंध में जानकारी नहीं मिली।तो बाद में ही उनके दामाद ने फोन कर बताया कि उसी के गांव का एक लड़का जो शादी में वीडियोग्राफी करने आया था वही लड़की को साथ लेकर फरार है।


 जिसके बाद उनका भी पूरा परिवार सूचना पर वे लड़का के घर गये और आरोपी के पिता से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने इससे इन्कार किया।जबकि,आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि लड़का उस लड़की को लेकर यहां आया था और बाद में यहां से चला गया।उन्होंने पुत्री को बहलाकर ले गायब करने के इस  मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी हैं।और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पूरे मामले में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया की एक लड़की के गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले में छानबीन में जुट गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी कैमरामैन को जल्द ही पकड़ा जाएगा और लड़की को भी सकुशल बरामद किया जाएगा।