ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

शौचालय की टंकी से कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेफ्टी टैंक से कंकाल मिला। शौचालय के पास एक बच्चा खेल रहा था उसकी नजर कंकाल पर गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

BIHAR POLICE
रामपुर रेलवे कॉलोनी में मचा हड़कंप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में शौचालय की टंकी से कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ रामपुर रेल कॉलोनी कैम्पस में उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकलवाया और आगे की  कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया। जो कंकाल की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मानव का कंकाल है या फिर किसी जानवर का कंकाल है। 


बता दें कि जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे कॉलोनी परिसर में एक बंद पड़े शौचालय की टंकी से पुलिस ने कंकाल बरामद किया। जहां एक बच्चे ने खेलने के दौरान कंकाल को देखा और अपने परिजनों को इस बात की सूचना दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घर के पीछे सेफ्टी टैंक को देखने गये तो पूरे इलाके में यह बात फैल गई। जिसकी सूचना आदर्श थाना जमालपुर को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेफ्टी टैक से कंकाल बरामद किया। 


रामपुर कॉलोनी स्थित रेलवे परिसर में कुछ लोग कई वर्षों से झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। यह कंकाल प्रदीप राउत के घर के पीछे सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ है। प्रदीप राउत पिछले डेढ साल से घर में ताला बंदकर अमझर में रहने चला गया। वही इस मामले में एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि रामपुर रेल  कॉलोनी परिसर के बंद पड़े सेफ्टी टंकी से कंकाल बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जाँच के बाद ही पता चल पाएगा कि ये कंकाल मानव का है या बच्चे का है या फिर किसी जानवर का है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें