ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

सेनारी नरसंहार : सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की बिहार सरकार की अपील याचिका, आरोपियों को जारी किया नोटिस

DELHI : बिहार के बहुचर्चित सेनारी नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील याचिका मंजूर कर ली है. पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मे

सेनारी नरसंहार : सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की बिहार सरकार की अपील याचिका, आरोपियों को जारी किया नोटिस
First Bihar
2 मिनट

DELHI : बिहार के बहुचर्चित सेनारी नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील याचिका मंजूर कर ली है. पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को मंजूर करते हुए अब आरोपियों को नोटिस जारी किया है. आरोपियों का जवाब आने के बाद बिहार सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू करेगा. 


साल 1999 में बिहार में सेनारी नरसंहार हुआ था. इस दौरान कई लोगों की हत्या कर दी गई थी. पटना हाई कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद पिछले दिनों निचली अदालत की तरफ से दोषी ठहराए गए. 15 आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया था. हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.



सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अब्दुल नजीर और जस्टिस श्री कृष्णा मुरारी की बेंच ने इस मामले में आज याचिका को मंजूर करते हुए सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है. आपको बता दें कि अरवल जिले में सेनारी नरसंहार हुआ था. सेनारी गांव में 34 लोगों की जातीय हिंसा में निर्मम हत्या कर दी गई थी. निचली अदालत ने 15 नवंबर 2016 को एक 11 आरोपियों को फांसी की सजा और अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. लेकिन पटना हाई कोर्ट ने इन सब को बरी कर दिया था.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता